एक सप्ताह में लंबित सभी कार्य पूर्ण करें- डिप्टी कलेक्टर बी.ई.ओ./बी.आर.सी. कार्यालय भिण्ड का किया निरीक्षण

भिण्ड 15 अप्रैल 2026/ आज डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड श्री महेन्द्र सिंह सौजन्या द्वारा बी.ई.ओ./बी.आर.सी. कार्यालय भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बी.ई.ओ./बी.आर.सी.सी भिण्ड को एक सप्ताह का समय देते हुये निर्देशित किया गया, कि लंबित साईकिलें वितरित करें, अनुपयोगी सामग्री हटायें, साफ-सफाई, रिकार्ड व्यवस्थित कराकर कार्यालय व्यवस्थित करें। कार्यालय के समस्त कर्मचारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वाहन कर अपना-अपना कार्य पूर्ण करें।

Please follow and like us:
Pin Share