पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह से मनी अंबेडकर जयंती

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में अंबेडकर जयंती सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने समस्त शिक्षकों के साथ मिलकर डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ. अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और प्रेरणास्रोत भी थे। उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं।
प्रधानाचार्य श्री तोमर ने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और विद्यार्थियों को भी उनके विचारों से अवगत कराना चाहिए, ताकि वे एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने विचार साझा करते हुए डॉ. अंबेडकर जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय में एक प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण करने में सफल रहा और सभी को सामाजिक समानता एवं न्याय के प्रति जागरूक किया।

Please follow and like us:
Pin Share