सोनागिर कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

मुरैना/सोनागिर (मनोज जैन नायक) दिगम्बर जैन समाज के उपासना स्थल श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर से चोरी गई प्रतिमा सहित अन्य सामग्री के बरामद न होने से नाराज सोनागिर कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल ने भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा ।
श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में 4/5 अप्रैल की दरम्यानी रात को 57 नं.मंन्दिर से चांदी की भगवान चन्द्र प्रभु की मूर्ति, सिंहासन, छत्र सहित दान पेटी की नगदी मिला कर लगभग 25 लाख रुपए की चोरी हो गई थी । स्थानीय पुलिस प्रशासन आज दिनांक तक चोरी का सुराग लगाने ने असफल रहा । आज प्रतिनिध मंडल ने चोरों को शीघ्र पकड़ने, चोरी का माल शीघ्रता शीघ्र बरामद करने एवं सोनागिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आज भोपाल पहुंच कर पुलिस महानिदेशक महोदय को ज्ञापन सौंपा एवं शीघ्र कार्यवाही की मांग की।
पुलिस महानिदेशक ने आई.जी.ग्वालियर चम्बल संभाग एवं पुलिस अधीक्षक दतिया को तुरन्त समुचित कार्यवाही हेतु आदेशित किया।
प्रतिनिधि मंडल में सोनागिर कमेटी के मंत्री बालचंद जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जैन, उपमंत्री पारस जैन, मूलचंद जैन ठेकेदार, विजय कुमार जैन मामा, एडवोकेट सौरभ जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन के साथ भोपाल से पत्रकार रविन्द्र जैन एवं मनोज जैन प्रधान मुख्य रूप से सम्मिलित हुए ।

Please follow and like us:
Pin Share