100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को की गई फूड बास्केट वितरित

भिण्ड 07 अप्रैल 2026/जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ जे. एस. यादव के निर्देशन में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ डी. के. शर्मा के नेतत्व में जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में आज 21 टीबी मरीजो को फूड बास्केट प्रदान किये गये।
जिला चिकित्सालय भिण्ड में पदस्थ काउंसलर श्रीमती सीमा जैन एवं श्रीमती संगम कुमारी के द्वारा आज टीबी मरीजों के प्रति सहयोग को दर्शाते हुये आज 21 टीबी मरीजो को फूड बास्केट प्रदान किये।
इस अवसर पर जिला क्षय अधिकरी डॉ डी. के. शर्मा ने बताया कि जिले में टीबी मरीजो को पोषण सहायता प्रदान करने के लिये अधिक से अधिक लोगो को नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहायता प्रदान करने के प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में जिला चिकित्सालय में पदस्थ काउंसलर श्रीमती सीमा जेन एवं संगम कुमारी के द्वारा 21 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किये गये है। डॉ शर्मा के द्वारा बताया गया कि दोनो कांउसलर के द्वारा किया गया कार्य बहुत ही पुनीत है एवं अन्य लोगो को भी ऐसे भी कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करने वाला है। अंत में डॉ शर्मा के द्वारा सभी लोगो का धन्यवाद किया एवं अन्य लोगो से भी नि-क्षय मित्र बनकर सहायता उपलब्ध कराने की अपील की ।
इस मौके पर श्री राजेश शर्मा, अवनीश दैपुरिया, रविदत्त शर्मा, अमर सिंह, प्रशान्त सिंह, के.पी. सिंह, जयदीप शर्मा, जितेन्द्र एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

Please follow and like us:
Pin Share