भविष्य से भेंट कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

भिण्ड 04 अप्रैल 2026/स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत् भिण्ड कलेक्टर ने पीएम श्री शास. कन्या उ.मा. विद्यालय मौ एवं सांदीपनि शास. बालक उ.मा. विद्यालय मौ में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन, लक्ष्य और रुचियों पर चर्चा करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं का मूल्यांकन करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है और पूरी लगन व समर्पण से प्रयास किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों और खेलों में भाग लेना भी जरूरी है, जिससे समग्र विकास संभव हो सके।
इस दौरान एसडीएम गोहद, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौ का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौ का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने लैब कक्ष में जांच उपकरणों की उपलब्धता, एक्स-रे कक्ष की मशीनरी व वेक्सीन स्टोर रूम की व्यवस्था एवं सभी वार्डों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ व्यवस्था सहित अन्य जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share