रामनवमी के अवसर पर मानवता परिवार ने झुग्गी-बस्ती की कन्याओं को ससम्मान आमंत्रित कर कन्या भोज कराया

भिंड 27/03026- जहां जरूरत सबसे ज्यादा, वहीं सेवा सबसे खास
हम अक्सर अपने घर, परिवार और मोहल्ले की कन्याओं को कन्या भोज कराकर परंपरा निभाते आए हैं…
लेकिन झुग्गी-बस्ती की वे बेटियां, जो समाज की मुख्य धारा से दूर हैं — उनके हिस्से का सम्मान और स्नेह अक्सर अधूरा रह जाता है। इसी अधूरेपन को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास किया मानवता परिवार ने
झुग्गी-बस्ती की कन्याओं को ससम्मान आमंत्रित कर कन्या भोज कराया गया, जहां सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि उन्हें अपनापन, प्यार और सम्मान दिया गया। उनके चेहरे की मुस्कान ही इस सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार रही। यह पहल एक संदेश है — हर बेटी बराबर है, हर बेटी सम्मान की हकदार है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में
बबलू सिंधी, तिलक सिंह भदौरिया, रानू ठाकुर, रेखा तोमर, डॉ. बृजबाला, रोमा शर्मा, रानी जैन, सोना पांडे, चित्रा शुक्ला, सुधीर शुक्ला, अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा, भावना जैन, शैलेन्द्र तोमर, शिवानी कुशवाह का तन, मन और धन से सराहनीय सहयोग रहा। मानवता परिवार सभी सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त करता है। सेवा वहीं सच्ची है, जहां उसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।

Please follow and like us:
Pin Share