रिजर्व पुलिस लाइन मे रन फॉर एम्पावरमेंट दौड़ का किया आयोजन ,विधायक व एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी किया शुभारंभ

इटावा-रिजर्व पुलिस लाइन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर/लाइन्स आयुषी सिंह व रिक्रूट महिला आरक्षियोंने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
दौड़ की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन से हुई और यह मोतीझील चौराहा, डीएम चौराहा एवं एसएसपी चौराहा होते हुये पुलिस लाइन में समाप्त हुयी, जिसकी कुल दूरी लगभग 3 किलोमीटर रही। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर/लाइन्स आयुषी सिंह ने भी स्वयं दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रिक्रूट महिला आरक्षियों ने देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव के साथ दौड़ में भाग लेकर यह संदेश दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सक्षम और जागरूक हैं। इस दौरान कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस कर्मी उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share