डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वाराअंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड पर आयोजित

दतिया।दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड पर आयोजित ग्वालियर (बी)एवं अशोकनगर के मध्य हुए मैच को सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री वैभव गुप्ता ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया l इस अवसर पर आशीष पविया, विशाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र घंगोरिया, संतोष सेन, राघवेन्द्र बुंदेला, सत्यनारायण शास्त्री, अजय प्रताप सिंह, मनोज ऊचाड़ीया ,अन्वर अली
एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे lटॉस ग्वालियर (बी) टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ग्वालियर की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए, जिसमें हिमांशु गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 91 रन ,राजबीर राज ने 59 रनों का योगदान अपनी टीम में दिया।अशोकनगर के गेंदबाज अनुज, अनरज जैन तथा अभिमन्यु सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोकनगर की पूरी टीम 18.5 ओवर में 67रन पर ऑल आउट हो गई।जिसमें लव और युवराज ने 10-10 रन बनाए, ग्वालियर के आदर्श रावत 4 विकेट और अरमान तथा देव ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।इस तरह ग्वालियर 124 रन से विजय रही। शनिवार का दूसरा मैच भाण्डेर के खेल ग्राउण्ड पर शिवपुरी v गुना के मध्य खेला गया जिसमें टॉस शिवपुरी जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।शिवपुरी के बोलेरो की घातक गेंदबाजी के आगे गुना की पूरी टीम 47 रन पर ढेर हो गई जिसमें ऋतु ओझा के सर्वाधिक 9 रन रहे l शिवपुरी की ओर से ऋषि सेजबार ने 4 विकेट ,उदित बंसल ने 3 विकेट प्राप्त किए lशिवपुरी ने 7.4 ओवरों में सारांश भार्गव 26 रन नाबाद, अर्जुन ठाकुर ने 18 रन नाबाद की बदौलत बगैर किसी नुकसान के लक्ष्य प्राप्त कर लिया l शिवपुरी 10 विकेट से विजय रही lडी डी सी ए के सचिव संतोष लिटौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च रविवार को दतिया के स्टेडियम ग्राउण्ड पर शिवपुरी और दतिया तथा भाण्डेर के खेल मैदान पर ग्वालियर (ए)तथा ग्वालियर (बी) के मध्य मैच होंगे।

Please follow and like us:
Pin Share