भिण्ड 21 मार्च 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा गौरी सरोवर पर साफ-सफाई के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर भिण्ड ने स्वयं श्रमदान कर जलकुंभी को निकाला, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह भर आया।
गौरी सरोवर शहर का एक प्रमुख जलाशय है, नगर पालिका परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् यह विशेष सफाई मुहिम शुरू की। कलेक्टर भिण्ड ने सुबह सरोवर पहुंचकर मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। उन्होंने खुद फावड़े से जलकुंभी हटाई तथा आसपास के कचरे को साफ किया।
कलेक्टर ने कहा, ‘जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। गौरी सरोवर को स्वच्छ बनाकर हम न केवल पर्यावरण बचाएंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोत सुनिश्चित करेंगे और यह सफाई का अभियान निरंतर चलती रहेगी।। सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों की सफाई में सहयोग करें।’
अभियान में एसडीएम भिण्ड, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारी/कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया।
गौरी सरोवर को जलकुंभी से मुक्त कराने, कलेक्टर ने किया श्रमदान

