दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना चिरूला पुलिस द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट अंतर्गत माननीय न्यायालय दतिया के प्रकरण क्रमांक 206/2023 में स्थाई वारंटी किशोरी शरण पुत्र भज्जूपाल, निवासी फुलरा को ग्राम फुलरा से गिरफ्तार किया।इसी क्रम में न्यायालय दतिया के प्रकरण क्रमांक 260/2024 में ₹1,20,000/- के वसूली वारंटी रामसेवक रायकरवार पुत्र सीताराम, निवासी के.के. पुरी कॉलोनी, झांसी को राजेंद्र नगर, झांसी से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर उन्हें जिला जेल दतिया भेजा गया।उक्त कार्यवाही में उ.नि. नितिन भार्गव, थाना प्रभारी चिरूला, प्रआर इंदल सिंह सेंगर, आर अखलेश रजक, आर दीपेश अमर एवं आर आशीष नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दतिया चिरूला पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के स्थाई वारंटी एवं ₹ 1,20,000/- के वसूली वारंटी को किया गिरफ्तार

