जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने बिजपुरी तालाब पर किया श्रमदान

भिण्ड 20 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 19 मार्च गुड़ी पड़वा से शुरू होकर 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण व संवर्धन करना है। जिले में इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को भिण्ड जनपद पंचायत स्थित ग्राम पंचायत बिजपुरी के तालाब तट पर जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया।

Please follow and like us:
Pin Share