भिण्ड 19 मार्च 2026/ शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार 19 मार्च को विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड परिसर भिण्ड में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम भिण्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
शिविर के दौरान विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा दर्ज कर उनके शीघ्र निराकरण के लिए कहा गया।
इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विभाग अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा और निश्चित ही यह अभियान सुशासन की मिसाल बनेगा।
उन्होंने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि सभी सुविधाएं और योजनाएं हर पात्र हितग्राही के घर-द्वार पर पहुंचें, कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
संकल्प से समाधान अभियान 2026 के तहत भिण्ड में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित

