इटावा-आगामी पावन पर्व चैत्र नवरात्र एवं ईद-उल-फितर को जनपद में शांति, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं निरोधात्मक चेकिंग अभियान संचालित किया गया।इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त (Foot Patrolling) कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गय जनपद के कुल 120 धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। मानकों के विपरीत पाए गए 28 लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित सीमा के अनुरूप कराई गई तथा 5 अनधिकृत लाउडस्पीकरों को उतरवाकर विधिक कार्यवाही की गई।पर्वों के दृष्टिगत 46 चिन्हित चैन स्नेचरों/लुटेरों के निवास स्थानों पर दबिश देकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। सार्वजनिक मार्गों पर हुड़दंग/स्टंटबाजी करने वाले 8 स्टंटबाजों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 डंपरों को सीज कर विधिक कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान फील्ड में तैनात पुलिस बल को संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर पैनी दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु निर्देशित किया गया।एसएसपी ने की अपील चैत्र नवरात्र एवं ईद-उल-फितर आपसी सद्भाव एवं शांति के पर्व हैं। समस्त जनपदवासियों से अपील है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना/अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।”
आगामी त्योहारों ‘चैत्र नवरात्र’ एवं ‘ईद-उल-फितर’ के मद्देनजर पुलिस हाई-अलर्ट धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान

