भिण्ड 19 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई०टी०आई० भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन दिनांक 25 फरवरी 2026 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04:00 बजे तक स्थान शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें क्विक आईटी सालूशन इन कंटलजेन्शी ग्वालियर, नीडेक प्रा०लि० नीमराना राजस्थान, एक्सिक बैंक एवं कोटक बैंक गुडगांव, गोतम सोलर प्रा०लि० हरियाणा, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रा०लि० सागर, एलआईसी भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड, चेकमेट सिक्योरिटी ग्वालियर, एसआरएफ मालनपुर, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, कोसमोस प्रा०लि० गुजरात, एमपीएम केवीवी सीएल भिण्ड एवं न्यू मैक्स स्किल एण्ड मेनेजमेंट प्रा०लि० अलवर राजस्थान, आई सेक्ट इन्दौर, सिनोवा गैस ट्रांसमिशन प्रा०लि० राजकोट, पेरेन्ट कम्पनी के द्वारा निःशुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जावेगी।
आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 25 मार्च को

