विक्रमोत्सव 2026″ वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर जिला स्तरीय सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 मार्च को

भिण्ड 18 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय वल्लभ भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला भिण्ड में दिनांक 19 मार्च 2026 को “विक्रमोत्सव 2026” वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर जिला स्तरीय सूर्य उपासना कार्यक्रम स्थान निराला रंग विहार, बीएसएनएल भवन के पास जिला भिण्ड में प्रातः समय 10:00 बजे से आयोजित किया जायेगा।
उक्त आयोजन महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा विक्रमोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य केंद्रित नाट्य का मंचन किया जायेगा। इसके साथ ही संस्कृति विभाग के द्वारा सूर्य उपासना, नाटकों की प्रस्तुति तथा प्रमुख मंदिरों एवं अन्य स्थलों पर ब्रह्म ध्वज की स्थापना की जावेगी।
जिले के नागरिक विक्रमोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता दें।

Please follow and like us:
Pin Share