नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति

इंदौर- विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा अभिनव कला केंद्र गांधी हाल पर आयोजित सभा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें सभी गणमान्य सदस्यो ने अपने विचार रखे जिसमें मयंक जैन अध्यक्ष द्वारा विगत वर्षों में हुई गतिविधियों की जानकारी दी व नवाचार तरीके से हम धर्म की रक्षा, समाज की गतिविधियों, राष्ट्र निर्माण जैसे कई विषयों पर कार्य को गति देने के लिए नवनियुक्त पदों से संकल्पित किया गया जिसमें सतीश रजावत जी को उपाध्यक्ष, ओम पाटोदी जी को कोषाध्यक्ष, राजेश जैन दद्दू को मिडिया प्रभारी पारस जैन (अधिवक्ता) को सचिव, आकाश जैन जी को संगठन मंत्री, राहुल जैन जी को सह संगठनमंत्री, विशाल जैन को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी, घनश्याम जैन जी को व्यवस्था मंत्री, अशोक सामरिया जी को मुख्य संयोजक , वीरेंद्र सोगानी को कार्यक्रम संयोजक, मनीष जैन संयोजक संजय जैन संयोजक, सुनील जैन क्षेत्रीय संयोजक , अमित जैन को यात्रा संयोजक व अन्य सदस्यो को विभिन्न पदों से सुशोभित किया व जिम्मेदारी दी गई। दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पारस जैन (अधिवक्ता) ने किया व नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share