समाजवादी छात्र सभा की कार्यसमिति मीटिंग संपन्न

इटावा- समाजवादी छात्र सभा कि कार्यसमिति की मीटिंग कानपुर मण्डल के प्रभारी एवं समाजवादी छात्र सभा उ प्र के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव एंव जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा इटावा रवी यादव विधायक के नेतृत्व में जिला पंचायत आवास इटावा में संपन्न हुई।कार्यसमिति की मीटिंग में जिला अध्यक्ष रवी यादव विधायक ने कहा कि हम सभी साथियों को एक जुट होकर समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनानी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा हर बूथ पर मजबूती से काम कर रही है, समाजवादी छात्र सभा इटावा ने इटावा जनपद की तीनों विधानसभाओं पर मजबूती से काम किया है, एस आई आर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग एस आई आर की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, हम लोगों ने ज्यादा से ज्यादा वोट जुड़वाने का काम किया है और लोगों को जागरूक किया है।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख महासचिव छात्रसभा इटावा प्रदीप कुमार ने किया।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उ प्र एवं कानपुर मण्डल प्रभारी स्वदेश यादव ने कहा कि इटावा की छात्र सभा टीम बहुत मजबूत है और जम्मीन पर बहुत मजबूती से काम कर रही है, हम लोगों को उम्मीद है कि समाजवादी छात्र सभा इटावा की टीम ऐसे ही मजबूती से लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने कहा की हम सभी का मात्र एक ही लक्ष्य है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने S I R की प्रक्रिया पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं को सलाह दी की लोगों को जागरूक करें और S I R की प्रक्रिया पर नजर रखें, उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष मांगती है, समाजवादी पार्टी संघर्ष वाली पार्टी है, हम सभी नौजवानों कार्यकर्ताओं को 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ईमानदारी से एक जुट होकर पार्टी के लिए डोर टू डोर, हर गांव, हर क्षेत्र में जाकर समाजवादी की विचारधारा और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी छात्र सभा इटावा के शानदार जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक पूरी ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं रवी यादव विधायक जनपद इटावा के साथ-साथ जनपद मैनपुरी में भी जाकर समाजवादी पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड में जो बिजली का प्लान है वह भी समाजवादी पार्टी की ही देन है आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजनरी सोच है कि उन्होंने समाजवादी शासन में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया उत्तर प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाया, प्रभारी ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के समय कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में बेहतरीन से बेहतरीन सड़कें बनाई जो आज भी उतनी ही मजबूत है।इस अवसर पर अवनीश वाल्मिकी जिला महासचिव छात्रसभा दीपक यादव दीपू वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार उपाध्यक्ष राहुल कुमार पुष्पेंद्र कुमार प्रिंस यादव , ऋषि कुमार कोषाध्यक्ष , जीतू शर्मा जिला सचिव , मकसूद अली, राहुल कुमार, अनुरुद्ध यादव शिवम यादव, आशीष यादव, लालू यादव, प्रज्जवल कुमार यादव आदि साथी मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share