गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन दिया ज्ञापन

इटावा। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर राकेश सिंह को सौंपा। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।जिला महासचिव इक़रार अहमद ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से होटल और छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं।पूर्व महासचिव ऋचा कुशवाह ने कहा कि सरकार आम जनमानस को गुमराह कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो गैस की बुकिंग जो 15 दिन में होती थी जिसे बढ़ाकर 25 दिन कियों किया और सिर्फ 2 दिन बाद ही ग्रामीण में 45 दिन कर दिया गया है। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे।ज्ञापन में संजीव शाक्य जिला अध्यक्ष, इकरार अहमद जिला महासचिव,ऋचा कुशवाह पूर्व जिला महासचिव,अशोक यादव विधानसभा अध्यक्ष,रामदत्त यादव विधानसभा अध्यक्ष, सत्यनारायण दोहरे पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भरथना, भारत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, हरिशंकर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share