इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के अध्यक्ष का प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव आज रविवार को होगा जिसमें नगर में स्थापित 136 जैन मंदिरों के 735 अधिकृत प्रतिनिधि अपने मताधिकार का उपयोग कर अध्यक्ष निर्वाचित करेंगे।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र जैन पूर्व न्यायाधीश से प्राप्त जानकारी
के हवाले से बताया कि मतदान एवं मतगणना की सभी तैयारी पुरी कर ली गई है। मतदान 56 दुकान के पीछे स्थित कुंदकुंद ज्ञानपीठ उदासीन आश्रम में प्रातः 11:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगा मतदान के पश्चात आज ही मतगणना की जाकर नतीजा भी रात्रि तक घोषित कर दिया जाएगा।
दद्दू ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु वर्तमान में सामाजिक संसद के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दिलीप पाटनी एवं श्री आनंद गोधा के बीच सीधा मुकाबला होगा। मतदाता मतदान के समय अपना फोटो युक्त मूल पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक अपने साथ लेकर आएं।
दि०जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदान कल नतीजा भी रात तक घोषित होगा

