जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

भिण्ड 12 मार्च 2026/ भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अन्तर्गत मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना, और उनका पुनरीक्षण नियम 2018 के अन्तर्गत आज कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिला मूल्यांकन समिति संयोजक वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ डी०के० गौतम एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में भिण्ड जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी उप जिला मूल्यांकन समितियों से वर्ष 2026-2027 के लिये अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारित करने बावत् प्रस्तावित दरों, के प्रस्तावों को जिला मूल्यांकन समिति भिण्ड के अनुमोदन उपरांत जिला पंजीयक कार्यालय भिण्ड एवं क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालयों के सूचना पटल एनआईसी पोर्टल पर प्रदर्शित की गई है।
आम जनता दिनांक 13 मार्च 2026 से 18 मार्च 2027 तक प्रस्तावित दरों का अवलोकन कर, सुझाव, आपत्तियां जिला पंजीयक/उप पंजीयक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share