ग्वालियर, 06 मार्च 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 160वीं रैंक हासिल कर ग्वालियर का नाम रोशन करने वाली शहर की प्रतिभाशाली छात्रा कु. सृष्टि गोयल को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि ग्वालियर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कु. सृष्टि गोयल के पिता मुरार स्थित काल्पी ब्रिज के पास गणेश पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान इसी पेट्रोल पंप पर जरूरतमंद महिलाओं को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपने पहुँची थीं।
इस दौरान सृष्टि गोयल ने कलेक्टर श्रीमती चौहान से मुलाकात कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की थी। कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन और टिप्स दिए थे।
यूपीएससी में 160वीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि गोयल को कलेक्टर ने दी बधाई

