इटावा। विद्युत विभाग के नगरीय उपखंड द्वितीय में एसडीओ पद का कार्यभार अंततः अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हस्तांतरित हो गया। उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार निगम ने स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में दिबियापुर के रूपपुर सहार से स्थानांतरित होकर आए एसडीओ मनोज कुमार वर्मा को कार्यभार सौंप दिया।
बताया जाता है कि मुख्य अभियंता कमलेश चन्द्र आजाद द्वारा गत माह अरविंद कुमार निगम का स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर रूपपुर सहार दिबियापुर में तैनात एसडीओ मनोज कुमार वर्मा को नगरीय एसडीओ द्वितीय का दायित्व दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण के बाद कुछ प्रशासनिक कारणों से मनोज कुमार वर्मा को तत्काल रिलीव नहीं किया गया, जिससे कार्यभार ग्रहण करने में विलंब होता रहा। बाद में विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिलीव किया गया और उन्होंने इटावा पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार हस्तांतरण के दौरान एसडीओ जसवंतनगर आनंद पाल तथा एसडीओ प्रथम नवनीत कुमार भी मौजूद रहे।
विघुत विभाग अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मनोज कुमार वर्मा ने संभाला नगरीय एसडीओ द्वितीय का कार्यभार

