इटावा-दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वादी रामअवतार शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी ग्राम वजीरपुर आनन्दीपुर थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना जसवंतनगर पर तहरीरी सूचना दी गयी कि उसकी पुत्री सोनी शर्मा का विवाह 4 दिसम्बर 2022 को शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेन्द्र दीक्षित निवासी ग्राम उतरई थाना जसवन्तनगर के साथ हुयी थी । ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिये लगातर पुत्री को परेशान करते थे । अतिरिक्त दहेज की मांग न पूरी होने के कारण साजिश व षडयंत्र के तहत मेरी बेटी की हत्या कर दी । तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया ।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 50/2026 से संबंधित अभियुक्त शिवकिशोर को मेहन्दी सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस थानाध्यक्ष कमल भाटी थाना जसवंतनगर,उपनिरीक्षक कृष्णकुमार, कांस्टेबल आदर्श सिंह, कांस्टेबल तेजपाल सिंह टीम द्वारा कार्यवाही की गई
पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

