शिया समाज ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी जुमे की नमाज, आयतुल्ला खामनेई को दी श्रद्धांजलि

इटावा। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमे पर शिया समाज की घटिया अज़मत अली स्थित मस्जिद में प्रदर्शन की सूचना पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मस्जिद के पास पहुंचे लेकिन वहां प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम नहीं था। शिया समाज ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज़ पढ़ी और आयतुल्ला खामनेई को श्रद्धांजलि दी और अमेरिका व इज़राइल के विरोध में नारेबाजी की।
शिया समाज ने मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा के नेतृत्व में रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़ घटिया अज़नत अली स्थित मस्जिद पंजतनी के पास सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, सीओ राम गोपाल शर्मा, शहर कोतवाल यशवंत सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, इस बीच मौलाना अनवारुल हसन जैदी भी वहां आ गए। मौलाना ने अधिकारियों से कहा यहां कोई प्रदर्शन नही हो रहा है हम लोग ईरान में शहीद हुए आयतुल्ला अली खामनेई को श्रद्धाजंलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ेंगे। सड़क पर कोई प्रदर्शन नहीं होगा। मौलाना श्री जैदी ने कहा कि क्या मस्जिद के अंदर किसी को श्रद्धाजंलि देने पर भी रोक लगेगी। अली खामनेई हम लोगों के धर्मगुरु हैं, हम लोग तो शांति पूर्ण माहौल में शोक व्यक्त करने आये हैं। इसके बावजूद पुलिस और अधिकारी जब तक नमाज नहीं हो गई मस्जिद के पास ही बैठे रहे। शिया समाज ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की और अमनचैन की दुआ की और ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली हुसैनी खामनेई की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Please follow and like us:
Pin Share