Headlines

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल हुईं महिला व्यापार

इटावा-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक भरथना चौराहा स्थित शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई।

महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, लाईनपार अध्यक्ष अंजू यादव के नेतृत्व में शहर की महिला व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुठ )की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन का विस्तार करते हुए मनीषा तिवारी,गार्गी यादव को जिला उपाध्यक्ष,कल्पना को जिला मंत्री एवं रूबी शर्मा लाइनपार महामंत्री तनु वर्मा सोनी ;वैष्णवी, श्रद्धा यादव, विजेता गोयल को मंत्री ममता शाक्य को सदस्य मनोनीत किया गया।
युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह ने रवि कुशवाहा को युवा जिला मंत्री बनाया। अनुराग को युवा जिला सदस्य मनोनीत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, लाईनपार प्रभारी आलोक गुप्ता कल्लू, नगर प्रभारी संजय वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, युवा नगर मंत्री आकाश सोनी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share