शासकीय आईटीआई भिण्ड में हुआ प्रेरणादायक मोटिवेशनल क्लास का आयोजन

भिण्ड 24 फरवरी 2026/शासकीय आईटीआई भिण्ड में एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। इस क्लास में छात्रों को कौशल विकास, मेहनत और सफलता के सूत्र सिखाए गए। विशेषज्ञ वक्ताओं और प्राचार्य ने बताया कि सही प्रशिक्षण से सुनहरा भविष्य बनाया जा सकता है। इस संस्थान में 16 ट्रेड्स में आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जाती है। छात्रों को प्रेरित किया गया कि संघर्ष से ही महानता मिलती है। उन्होंने कहा, “कौशल ही भविष्य है, मेहनत करो तो सपने साकार होंगे।” क्लास ने छात्रों में उत्साह भरा और नौकरी के लिए तैयार होने का संकल्प दिलाया। यह कार्यक्रम छात्रों के मनोबल को बढ़ाने में सफल रहा।

Please follow and like us:
Pin Share