बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का हुआ आयोजन

भिण्ड 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजू तोमर के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग के तहत शासन निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी श्री सक्सेना पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री बी. पुरोहित, जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेंद्र सोनी के निर्देशन में परिवहन कार्यालय से श्रीमती सोनम, दीपक सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना के द्वारा अवगत कराया गया महिला बाल विकास विभाग महिलाओं और बालिकाओं की सशक्तिकरण की हमेशा प्रयासरत है और पिंक ड्राइविंग लाइसेंस महिला सशक्तिकरण की दिशा में ही एक कदम है। बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस पढ़ाई कर उनको सशक्त करना की प्रमुख पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप है। शासन की मंशा है कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हों। परिवहन कार्यालय की ओर से उपस्थित श्रीमती सोनम और दीपक सिंह द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया और उपस्थित बालिकाओं के मोबाइल द्वारा उनके लर्निंग लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन कराया जाए और टेस्ट देने के तरीके भी बताए गए। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया इस आसन द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस पूर्णतः निःशुल्क है, शासन की मंशा है कि बालिका एवं महिलाएं सशक्त और सक्षम हो।आरटीओ विभाग की ओर से भी बालिका और महिलाओं के लिए आगामी आयोजित होने वाले पिंक ड्राइविंग लाइसेंस की ओर से पूरे सहयोग की बात की गई।

Please follow and like us:
Pin Share