नगर में प्रथम बार भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव, पद्मप्रभ जिनालय बना श्रद्धा का केंद्र

फिरोजाबाद चन्द्र नगर स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय (नवीन जिनालय) में दिनांक 05 फ़रवरी 2026 गुरुवार को पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण लाडू महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं दिव्य वातावरण के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन जिनालय में प्रथम बार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए इस पावन आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप में तीन विशेष निर्वाण लाडू, सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र के प्रतीक स्वरूप बोली के माध्यम से संपन्न कराए गए।  निर्वाण लाडू की बोली का सौभाग्य श्री मोहित जी जैन एवं रितिका जैन (कटरा वाले) को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की आध्यात्मिक शोभा को और अधिक बढ़ाते हुए, आगरा से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री विवेक जैन ने अपने भावपूर्ण भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं विधानाचार्य श्री अनुराग जैन (आगरा) के सान्निध्य में सभी धार्मिक विधियाँ विधिवत संपन्न हुईं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री विमलेश कुमार जैन सिंघई श्री दिनेश चन्द्र जैन (मामा स्वीट्स), श्री कुलदीप जैन, श्री दिलीप जैन महेश चन्द जैन पप्पू प्रवीण कुमार जैन  मनीष जैन अजय कुमार जैन हर्ष जैन एडवोकेट रवीश जैन नीतेश जैन रॉबिल जैन शशांक जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी के सामूहिक सहयोग एवं भक्ति भाव से यह आयोजन अत्यंत सफल, अनुकरणीय एवं ऐतिहासिक बन सका।

Please follow and like us:
Pin Share