परम् पूज्य राष्ट्रसंत सिद्धचक्र आराधक जिन मंदिर जीर्णोद्वारक संत प्रशांत मूर्ति श्रमण मुनि श्री 108 विनय सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में 21 मार्च से 24 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश का एक मात्र 744 वर्ष प्राचीन लघुगिरनार की पावन वसुंधरा पर त्रय वेदी शिलान्यास पंच शिखर शिलान्यास एवं त्रय दिवसीय नेमीनाथ कथा का आयोजन पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में होने जा रहा है जिसमें 21 मार्च को घटयात्रा , ध्वजारोहण, मण्डप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, 48 दीपकों द्वारा भक्तांबर दीप महाअर्चना, भक्तांबर कथा, सामूहिक मंगल आरती,हरिवंश कुल तिलक नेमिनाथ कथा का 3 दिवसीय चलेगा 22 मार्च को विशिष्ट ऋद्धि मंत्रों द्वारा पूज्य श्री के मुखारविंद से शांतिधारा का उच्चारण 23 मार्च को मंगल आरती, नेमिनाथ वैराग्य कथा एवं नेमिकुमार की बारात एवं 24 मार्च को त्रय वेदी, वास्तु विधान सन् 1282 संवत् 1339 अर्थात् 744 वर्ष प्राचीन देवोंपुनीत अतिशय वसुंधरा “लघुगिरनार” किला नरवर पर प्रातः 08.00 बजे श्रीजी की शोभायात्रा, जिनभिषेक, शांतिधारा एवं भव्य शिलान्यास का आयोजन किया जाएगा बाहर से पधारे हुए सभी अतिथियों के वात्सल्य भोज की व्यवस्था कमेटी द्वारा रखी गई है
21 से 24 मार्च को 744 वर्ष प्राचीन लघुगिरनार की पावन वसुंधरा पर त्रय वेदी शिलान्यास पंच शिखर शिलान्यास एवं त्रय दिवसीय नेमीनाथ कथा का आयोजन

