भिण्ड 28 जनवरी 2026/ आलमपुर तहसील से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मुख्य हाइवे से लगी हुई चरनोई चार बीघा शासकीय सर्वे नंबर 928 बेस कीमती भूमि पर लगभग पिछले 30 से 35 सालों से अतिक्रमण था नायब तहसीलदार न्यायालय से अतिक्रामक को विधिवत नोटिस जारी कर बेदखली का आदेश पारित किया गया था परंतु उसके बाद भी अतिक्रामक के द्वारा जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब एसडीएम लहार श्री विजय यादव के निर्देशन पर तहसीलदार श्री दीपक शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री महेश माहौर राजस्व अमले व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम विजय सिह यादव स्वयं मौके पर उपस्थित रहे एसडीएम लहार के द्वारा नगर पालिका से जेसीबी बुलवाकर सर्वप्रथम समस्त चार बीघा अतिक्रमण भूमि पर खड़ी हुई फसल को पहले नष्ट करवाया गया सड़क किनारे अतिक्रामक के द्वारा जो तार फेंसिंग की गई थी उसे भी जेसीबी की सहायता से तोड़कर नष्ट कर दिया गया।
अतिक्रमण हटते ही गौ माता पहुंची चरने के लिए
जब राजस्व अमले एवं पुलिस बल्कि मौजूदगी में एसडीएम लहार के द्वारा शासकीय चरनोई की भूमि पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था तब एक सुंदर नजारा देखने को मिला ,खेत में बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाने के समय ही गौ माता चरने के लिए पहुंच गई।
लापरवाह पटवारी को हटाया
आलमपुर मुख्यालय हलके पर पदस्थ पटवारी संजीव जाटव के द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी जब एसडीएम ने आज अतिक्रमण हटाने के संदर्भ में जानकारी ली तो पता चला कि पटवारी संजीव जाटव बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित है. एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी संजीव जाटव को हटाकर तहसील मुख्यालय लहार अटैच करने के निर्देश जारी किए एवं आलमपुर मुख्यालय तहसील का अतिरिक्त चार्ज पंचम कुशवाहा को दिये जाने का निर्देश जारी किया गया।
नायब तहसीलदार जारी करें समस्त अतिक्रमांकों को नोटिस
एसडीएम लहार श्री विजय सिंह यादव ने नायव तहसीलदार महेश माहौर दवोह आलमपुर को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह ऐसी समस्त भूमियां जो चरनोई प्रवृत्ति की एवं अन्य शासकीय मुख्य मार्गो से लगी हुई वेश कीमती प्रवृत्ति की आगामी सात दिवस के भीतर नोटिस जारी कर विधिवत सुनवाई करते हुए शाशकीय भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त करावे ताकि गौ माता को चरने के लिए व अन्य भविष्य आधारित शासकीय संरचनाओं के निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध हो सके.. ताकि हम क्षेत्र के विकास को गति प्रदान कर सकें।

