ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव 18.12.2025 की रात को जिला चिकित्सालय (जच्चा खाना मुरार) ग्वालियर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रसूता वार्डों में चद्दर धुले हुए नहीं मिले जिस पर उन्होंने ड्यूटी स्टाफ को निर्देशित किया कि भविष्य में सभी मरीजों को धुले हुए चद्दर एवं कम्बल उपलब्ध करायें, उन्होंने कहा कि सर्दियों में किसी भी मरीज एवं अण्टेडर को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो ,अगर भविष्य में धुले चद्दर ,कम्बल एवं साफ -सफाई का अभाव पाया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव एसएनसीयू में भी पहुंचे जहां उन्होंने भर्ती बच्चे मरीजों की केसशीटो को चेक किया जिसमें उन्होंने पाया कि जो चिकित्सक दोपहर में ड्यूटी पर थे उन्होंने मरीजो की केसशीट पर नोट्स नहीं डाले जिस पर सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई एवं सम्बंधित चिकित्सक को नोटिस देने के निर्देशन दिये, उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक एवं सभी कर्मचारी अपनी- अपनी यूनीफार्म में ड्यूटी पर रहें ताकि यह पहचाना जा सके कि कौन चिकित्सक है एवं कौन कर्मचारी हैं।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी/ कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर आयें एवं ड्यूटी समय पूरा होने पर ही घर जाये इसका विशेष ध्यान रखा जाए , रात्रि भ्रमण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी -2 डॉ प्रबल प्रताप सिंह भी उनके साथ थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि वह रात्रि में आगे भी नियमित भ्रमण करेंगे
रात्रि में भ्रमण पर निकले सीएमएचओ, केसशीट पर नोट्स न डालने पर चिकित्सक को नोटिस

