कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो – चंबल संभाग आयुक्त

भिण्ड 13 दिसम्बर 2025/ रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं चंबल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं चंबल संभाग आयुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है। एसआईआर की पूरी कार्यवाही पारदर्शिता के साथ की जाये।
उन्होंने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए नाम जोड़ने और संशोधन का कार्य साथ-साथ किया जाए।
संभाग आयुक्त ने सभी राजनैतिक दलों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा अपने सुझाव दिए।

Please follow and like us:
Pin Share