अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता व दो मासूम बेटों की मौत, गांव में पसरा मातम
जसवंतनगर (इटावा)। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुना बाग के पास रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई,…

