टूटी नाली से जल भराव ठीक कराए जाने की मांग
इटावा- नगर में टूटी नालियां और गालियां बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। सुरेंद्र सिंह जनजागरण सेवा समिति के सह संयोजक दीपक राज ने वार्ड नंबर आठ पक्का बाग के अर्जुन नगर में हाईवे किनारे रामनरेश के मकान से लेकर महेंद्र प्रताप के मकान तक जर्जर नाली को ठीक कराए जाने की मांग की है।…

