भिण्ड 13 जनवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर द्वारा समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है कि उक्त कैंपों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 14 से 17 दिनांक तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु केम्प आयोजित किये जायेगें जिसमें लहार जनपद की असवार ग्राम पंचायत में दिनांक 14.01.2026 से 17.01.2026 तथा टोला ग्राम पंचायत में दिनांक 15.01.2026 से 16.01.2026 जनपद पंचायत भिण्ड की उमरी ग्राम पंचायत में 14.01.2026 से 17.01.2026 सिकाहटा ग्राम पंचायत में 14.01.206 से 17.01.2026 तक, जनपद पंचायत अटेर की कनेरा ग्राम पंचायत में 15.01.2026 से 17.01.2026, जनपद पंचायत गाेहद की खनेता ग्राम पंचायत में 14.01.2026 से 15.01.2026 तथा बरौली ग्राम पचायत में 14.01.2026 से 15.01.2026, जनपद पंचायत मेहगांव की खेरियातोर ग्राम पंचायत में 14.01.2026 से 15.01.2026, जनपद पंचायत रौन में असनेहट ग्राम पंचायत में 15.01.2026 से 17.01.2026 तथा जैतपुरा मढी में 15.01.2026 से 17.01.2026 तक केम्प आयोजित किया जायेगा।
भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित किये जायेंगे आधार पंजीयन कैंप

