इटावा- देश में आज जिस तरह से संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वह किसी से छुपा नहीं है। एस आई आर के नाम पर खुलेआम लोगों के नाम काटकर चुनाव आयोग संविधान का अपमान कर रहा है। उक्त उद्गार दिल्ली से पधारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उ०प्र० प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी (पूर्व विधायक) ने कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एवं 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली से संबंधित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कही।26 नवंबर संविधान दिवस के इस मौक़े पर राष्ट्रीय सचिव ने संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि यदि हमें संविधान बचाना है। तो अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करना होगा बीएलए के रूप में।
इसी क्रम में कानपुर से पधारीं इटावा कोऑर्डिनेटर सुमन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें SIR प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इसी के साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में ज्यादा से ज़्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की। बैठक में पूर्व प्रांतीय महासचिव अंशु तिवारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से SIR अभियान में भाग लेने की बात रखते हुए दिल्ली महारैली में पहुंचने की अपील की। बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व प्रांतीय सदस्य अनिल यादव, मखलू पांडे,कोमल सिंह कुशवाह, प्रशांत तिवारी, आलोक यादव, अरुण यादव,प्रेरणा ज़ुबैरी,सतीश नागर एवं आसिफ जादरान आदि रहे। बैठक के अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सभी का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की साथ ही साथ उन्होंने सभी कार्यकर्ता से अपील की कि जनपद में होने वाले एस आई आर अभियान में स्वयं से आगे आ कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। इसी के साथ ही बैठक में कुसुम लता उपाध्याय,अमित त्रिपाठी अंबुज,सचिन शंखवार, कमला वर्मा, सरला जाटव, दीक्षा शुक्ला,सतीश शाक्य, अनुराग कर्ण, एवं प्रदीप दुबे जिला सचिव धर्मेंद्र पूनिया किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी पूर्व प्रधान,रणवीर सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष महेश कटारे ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह राजपूत, लखना नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, सत्य प्रकाश शुक्ला सहित तमाम कांग्रेसी सम्मिलित रहे।
इटावा पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी बैठक में लिया हिस्सा

