दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा अपने प्रतीक्षारत कार्यक्रम “जीव दया अभियान” का शुभारंभ दिनांक 3 नवंबर 2025 दिन रविवार को प्रातः शहर के हृदय स्थल “जीव दया स्थल” गौरी के किनारा हाउसिंग कॉलोनी से की गई आज सभी सदस्य प्रातः 7:30 बजे जीव दया स्थल पर उपस्थित हुए और उन्होंने वहां गौशाला में गायों को गुड़ चना चार आटा आदि गायों को खिलाकर अपनी भावनाएं व्यक्ति की, जीव दया अभियान कार्यक्रम के संयोजक श्री नवीन अंजू जी जैन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड के सचिव अंशुल आयशा जैन द्वारा बताया गया की “जीव दया अभियान” कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत बेजुबान पशुओं के भोजन की व्यवस्था संस्था के द्वारा की जाएगी जिसके अंतर्गत जीव दया स्थल, इंसानियत स्थल पर मुक पशुओं पक्षियों के लिए भोजन व्यवस्था एवं शहर के वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम एवं जिला चिकित्सालय पर भी समय-समय पर भोजन वितरण का कार्य किया जाएगा आज संस्था के सभी सदस्य ने जीव दिया स्थल पर पक्षियों को दान एवं मछलियों के लिए भी दाना डाला साथ ही जीव दया स्थल समिति की प्रशंसा की उन्होंने शहर के अंदर गायों एवं पक्षियों के लिए इतनी सुंदर व्यवस्था बना रखी है जीव दया स्थल समिति द्वारा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड की के इस कार्य की प्रशंसा की और साथ ही उनके द्वारा संस्था को जीव स्थल पर आमंत्रित किया गया जीव व्यवस्था समिति के सदस्य धर्मेंद्र जी द्वारा सोशल ग्रुप की इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की गई कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पुनम जी द्वारा जीव दया स्थल समिति एवं संस्था के सभी पधारे हुए सदस्यों का एवं सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर शैलेंद्र पूनम जैन अध्यक्ष, अंशुल आयशा जैन सचिव, रविंद्र सुधा जैन कोषाध्यक्ष, अशोक जया जैन परम संरक्षक, नवीन अंजू जैन कार्यक्रम संयोजक, मुकेश किरण जैन, पंकज रजनी जैन, असीम नेहा जैन, हिमांशु खुशबू जैन, शुद्धत्मा प्रकाश उर्वशी जैन, अतुल ज्योति जैन, राजीव वर्षा जैन सहित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड के सभी सदस्य मौजूद रहे
जीव दया स्थल पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा किया गया सेवा कार्य

