Headlines

सरदार पटेल चित्र पर किया जायेगा माल्यार्पण रन फाँर यूनिटी का आयोजन 31 अक्टूबर

इटावा-भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि जब देश आज़ाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। उनकी कोशिश थी कि भारत कभी एक न हो सके। लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जो भारत एकजुट दिखता है, वह सरदार पटेल की देन है। इसलिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष से हर साल 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत हैं।जब विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है, तब भाजपा की जिम्मेदारी है कि एकता और अखंडता के संदेश को हर गांव और हर विधानसभा तक पहुंचाया जाए।विगत वर्षों की भांति 31 अक्टूबर 2025 को जनपद में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि उपरांत किया जाएगा।’रन फॉर यूनिटी’ यात्रा में आर्मी के रिटायर्ड जवान, अन्नदाता, श्रमिक, भाजपा के अनुशांगिक संगठन, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड सभी को जोड़ा जाएगा। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष गूंजेंगे। हर दो किलोमीटर पर पड़ाव होगा, जहां समाज से संवाद कायम करते हुए एकता का संदेश दिया जाएगा।31 अक्टूबर 2025 को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी।31 अक्टूबर को विद्यालयों एवं पार्कों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। लौह पुरूष के महान व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी।31 अक्टूबर 2025 से 6 दिसम्बर तक 2025 तक भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के 150 वीं जयंती समारोह के अन्तर्गत तीन चरणों में “सरदार@150 यूनिटी मार्च” पदयात्रा व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम चरण के अन्तर्गत लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले सभी विधानसभाओं में 1 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 के मध्य 8 किमी की पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय चरण में युवा मोर्चा के 2 पदाधिकारी, 3 मशहूर खिलाड़ी, कलाकार/यूथ आइकॉन सहित प्रदेश के प्रत्येक जनपद से 5 युवा प्रतिनिधि सदस्य गुजरात स्थित सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद पहुंचेंगे। तृतीय चरण सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से स्टेचू ऑफ़ यूनिटी केवड़िया तक 150 किमी लम्बी यात्रा गुजरात में आयोजित की जाएगी।भाजपा के अभियान की *यह यात्रा सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर से लेकर भारत के संविधान दिवस 26 नवंबर तक चलेगी।यह अभियान ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ जैसे विषयों को भी आगे लेकर जाने की प्रेरणा देगा।सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, सेवा और दृढ़ता की मिसाल रही है, और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस अभियान के दौरान सेवा के काम करने हैं। स्वास्थ्य सेवा के लिए भी दिशा तय करनी है। नशा मुक्ति और स्वदेशी अभियान पर भी जोर देना है।प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अभियान सह-संयोजक व जिला मंत्री राहुल राजपूत, रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, समीर सक्सेना उपस्थित रहें

Please follow and like us:
Pin Share