इटावा। सेवा भारती इटावा-कानपुर प्रांत द्वारा इटावा के नुमाइश पंडाल में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का पूरे विधान से शुरू हुआ भूमि पूजन। 18 नवंबर से 26 नवंबर तक नुमाश पंडाल में आचार्य शान्तनु महाराज के मुखार बिंदु से एक श्रीराम कथा का आयोजन होना प्रस्तावित हैं जिसको लेकर आज़ पूरे विधि विधान से भूमि पूजन व यज्ञ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर के प्रान्त प्रचारक श्री श्रीराम, विभाग प्रचारक यशवीर जी, सेवा भारती के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय गौ सेवा आयोग सह सेवा प्रमुख नवल, उत्तरप्रदेश गौसेवा आयोग के रामाकांत उपाध्याय समेत सेवा भारती व अखिल भारती के दर्जनों पदाधिकारियों ने पंडाल में पहुंचकर श्रीराम कथा के भूमि पूजन में पूजा अर्चना की शुरू। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रामशंकर कठेरिया, इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावति सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, इंजी.हरिकिशोर तिवारी, संयोजक विमल भदौरिया, जिलामहामंत्री प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री डाँ ज्योति वर्मा ,अमित तिवारी मानू, उर्मिला भदौरिया, जितेंद्र गौड़ समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने श्रीराम कथा के भूमि पूजन में शामिल होकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना की व इस पुनीत कार्यक्रम के साक्षी बने। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सभी ने यज्ञ में शामिल होकर अपनी-अपनी आहूति दी जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। श्रीराम कथा को लेकर इटावावासियों में बेहद ख़ुशी देखी जा रही हैं और लोग आचार्य शान्तनु जी महाराज की श्रीराम कथा सुनने के लिए व्याकुल हैं।
श्रीराम कथा नुमाइश पंडाल मे विधि विधान के साथ किया गया पूजन

