भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती

भिण्ड : भाजपा की संस्थापक सदस्य स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर मनाई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की एक सच्ची सिपाई थीं. उनका जीवन त्याग और बलिदान के लिए समर्पित था। उन्होंने ने 1957 में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ कर संसद में प्रवेश किया था।राजमाता का संपूर्ण जीवन समाज के पिछड़े और वंचित लोगों के कल्याण के लिए शुरू से ही समर्पित रहा था, राजमाता ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए तन मन धन से सेवा की।राजमाता ने महलों को छोड़कर देश की सेवा करने का जिम्मा उठाया था, आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर देश की सेवा करने के लिए अग्रसर है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप टिप्पु भदौरिया,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,सुभाष मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, वानखंडेश्वर मंडल कोषाध्यक्ष संदीप पाराशर,युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक,युवा नेता आशीष बौहरे,छोटू मिश्रा,राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share