ग्वालियर- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला ग्वालियर का 47वां स्थापना दिवस मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, ठाठीपुर में गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं संघ के संस्थापक राष्ट्रीय ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा ने श्रम गीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सहकार्यवाह विजय दीक्षित उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री मुरारीलाल शर्मा ने कहा कि संगठन का आधार कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं कोष है। इन्हीं तीन स्तंभों से संगठन निरंतरता प्राप्त करता है। वहीं कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष बसंत पुरोहित ने संगठन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों की मांगों को दृढ़ता से सरकार के समक्ष रखा जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संघर्षशील बने रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण संगठन की प्राथमिकता है और सरकार तक हर मांग को पहुंचाया जाएगा। मुख्य वक्ता विजय दीक्षित ने संघ की शताब्दी वर्ष की पृष्ठभूमि में कार्यकर्ताओं को सतर्कता, ऊर्जा एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथियों में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला मंत्री पुष्पराज सिकरवार, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री निरंजन सिंह घुरैया ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता परमार, बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बृजेश दुबे द्वारा स्थापना दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजकुमार कौरव ने किया तथा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ साथियों विमल आर्य, एम एल पटसारिया, पवन भटनागर, गिरीश मिश्रा, अजय भारद्वाज, मनोज सोनी रामबाबू कुशवाह, रामहेत त्यागी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बिनेश सिंह कुशवाह, गिर्राज शर्मा, महेश अवस्थी ,सतीश शर्मा सुभाष राठौड़, पवन शर्मा, मोहित शर्मा, गोविंद मेहरोत्रा,शिवकांत शर्मा, नरेंद्र कुमार साहू, हरिओम शर्मा, संजय रावत,आई पी निवारिया, मनोजआर्य,अरविंद तोमर, गोपाल मिश्रा,लक्ष्मीनारायण अल्पुरिया, अनीता शुक्ला, अर्चना माझी, अपर्णा कुशवाह, पूर्णिमा कुशवाह, रूपाली गोस्वामी, शगुन बाथम, पद्मिनी पांडे, सीमा व्यास,बीनू दुबे, लक्ष्मी सिसोदिया, संजय रावत, जितेंद्र,राजकुमार आर्य बंधु,दिलीप बाथम, मानसिंह कुशवाह, जयनारायण श्रीवास्तव,अरविंद शाक्य, श्याम राजपूत, सुनील शर्मा शैलेंद्र भदोरिया, वेद प्रकाश शर्मा, डॉ रामकुमार गुप्ता, पुरूषोत्तम रत्नाकर, मृगांक डेंगुला, राकेश शर्मा,मनीष, मनोज, ब्रजेश, राहुल, देवेन्द्र, अरुण,सुनील श्रीवास, राम खिलाड़ी सिंह गुर्जर, देवेंद्र बाथम, आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।