इटावा- उत्तर प्रदेश जमीअत उर राईन के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मुस्तक़ीम राईन ने ऑल इंडिया जमीअत उर राईन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शमशाद आलम राईन व् प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद वसीम राईन के निर्देशानुसार कानपुर मण्डल अध्यक्ष मुहम्मद हारुन राईन की सहमति से इटावा में राईन समाज के कांग्रेस नेता आसिफ जादरान राईन का कारागार से आने के बाद जिलाध्यक्ष मुस्तक़ीम राईन ने घर पर जाकर युवा नेता व् नेशनल स्टूडेंट युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ का स्वागत किया।
इस मौके पर महामंत्री नदीम राईन, अज़हर राईन, सेक्टर प्रभारी रईस उद्दीन राईन, ज़ैनुल आब्दीन, रिज़वान कुरैशी, राईन समाज के जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रतियाशी सर्वेश शाक्य का स्वागत किया।
कांग्रेस नेता आसिफ जादरान का जेल से आने पर किया स्वागत
