राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में जनपद के व्यापारी नेता हुए शामिल

इटावा -देश की राजधानी दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के साथ जनपद इटावा के व्यापारी नेता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा शामिल हुए
राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में एक देश एक चुनाव को लेकर देश के सभी उद्यमी एवं व्यापारियों से समर्थन की अपील की कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी दिल्ली के सांसद प्रदीप खंडेलवाल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल प्रदेश अध्यक्ष रिपन कछल सहित अन्य व्यापार संगठन के नेता शामिल रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा व्यापार मंडल के द्वारा पूरे प्रदेश में एक देश एक चुनाव के संबंध में प्रदेश के सभी जनपदों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जन समर्थन लिया जाएगा

Please follow and like us:
Pin Share