मोहम्मद इरफान बने एंटी करप्शन ब्यूरो के जिलाध्यक्ष

इटावा। पत्रकार मोहम्मद इरफान को एंटी करप्शन ब्यूरो का इटावा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को नई गति देगी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम पांडे ने जिले की जिम्मेदारी मोहम्मद इरफान को सौंपते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हमारा प्रमुख मकसद है। इरफान ने इस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। संगठन ने उषा प्रजापति को भी प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ती रही हूं। यह नई जिम्मेदारी मुझे और अधिक सक्रियता से काम करने का अवसर देगी। संगठन ने बताया कि जल्द ही एंटी करप्शन ब्यूरो का पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। जिले के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस नियुक्ति पर सभी वर्गों के लोगों ने खुशी जाहिर की है। मोहम्मद इरफान और उषा प्रजापति की यह जोड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई लहर पैदा करेगी, ऐसा माना जा रहा है

Please follow and like us:
Pin Share