Headlines

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने श्रीराम चित्र देकर किया स्वागत

इटावा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता ने अपनी पत्नी विनीता गुप्ता के साथ शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी विनीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान जनपद में अटल पथ पर विराजमान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के अनावरण हेतु जनपद आने का आग्रह कर जनपद की प्रमुख जनहित की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रदेश सरकार की योजनाओं को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने दी जानकारी

Please follow and like us:
Pin Share