ग्वालियर, 26 मई। जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल की महिला इकाई जेएसजी संगिनी नारीशक्ति द्वारा एक निजी होटल में रेट्रो थीम पर आधारित भव्य पार्टी “चलो लौट चलें उन सुनहरे दिनों” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बीते सुनहरे पलों को याद करते हुए महिलाओं को आत्मीयता और महत्व का एहसास कराना था।
पुराने अंदाज़ में सजी संगिनी सखियाँ
ग्वालियर जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्य पुराने जमाने की हीरोइनों के अंदाज में सजधज कर शामिल हुईं, जिससे वातावरण पूरी तरह से रेट्रो बन गया।
दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंगलाचरण की प्रस्तुति संगिनी अनुपमा जैन ने दी, वहीं स्वागत नृत्य संगिनी सविता जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष अनीता जैन का संदेश
संगिनी अध्यक्ष अनीता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि हर महिला को उसके आत्ममूल्य का अनुभव कराने के लिए था। हर महिला अपने परिवार की एक पहचान होती है, जिसे वह अक्सर अपनी जिम्मेदारियों में भूल जाती है। यह कार्यक्रम उन्हें उनका महत्व याद दिलाने का प्रयास था।
संचालन और गतिविधियाँ
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर याशी जैन ने किया। संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन ने बताया कि रेट्रो थीम पर आधारित कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी सदस्याओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खेल परिणामों में संगिनी सखियों का जलवा
प्रथम गेम विजेता:
अनुपमा जैन (प्रथम), नविता जैन (द्वितीय), सोनल जैन (तृतीय), नेहा जैन (चतुर्थ)
फनी गेम विजेता:
एकता जैन (प्रथम), अनुपमा जैन (द्वितीय), मैना जैन (तृतीय)
लकी ड्रा विजेता:
शालिनी जैन (प्रथम), श्वेता जैन (द्वितीय), रंजेश जैन (तृतीय), रंजना जैन (चतुर्थ)
पंक्चुअलिटी पुरुस्कार: रेनू जैन
इसके अलावा “प्रिंसेस थीम हाउजी” और “सरप्राइज क्वेश्चन” जैसे गेम्स ने समां बांध दिया। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
भोजन, पुरस्कार और आभार
सभी संगिनी सखियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और ढेर सारे पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के अंत में संगिनी सचिव दिव्या जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।
संस्था की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में संस्था की संरक्षिका साधना जैन, संध्या जैन, नविता जैन, सीमा जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य— ममता जैन (कोषाध्यक्ष), शोभना जैन (सह सचिव), नीतू मोदी (सह कोषाध्यक्ष), संगीता कागदी, अनुपमा जैन, कमलेश जैन, पायल जैन, आकांक्षा जैन, आरती जैन, मीनू जैन, पूनम जैन, रंजना जैन, ज्योति जैन, रेनू जैन, रंजेश जैन, श्वेता जैन आदि उपस्थित रहीं।
जेएसजी संगिनी द्वारा रेट्रो थीम पार्टी “चलो लौट चलें उन सुनहरे दिनों” का आयोजन
