इटावा-भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता कि अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देवश कोरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 लागू कर दिया है। सपा कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां देश कि जनता को गुमराह कर अराजकता फैलाना चाह रही है। भाजपा द्वारा जन-जागरण अभियान के अन्तर्गत गोष्ठीयों के माध्यम से देश कि जनता खासकर मुसलमानो के बीच इस क़ानून के सकारात्मक पहलू को पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।वक्फ बोर्ड अब तक भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था। लेकिन अब केंद्र सरकार की दूरदर्शिता के चलते यह संशोधन बिल लाया गया है, जिससे अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग संभव हो पाएगा।वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 वक्फ बोर्ड की मनमानी पर अंकुश लगाने और पारदर्शिता लाने व गरीब मुस्लिमों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को सुधारने हेतु एक सकारात्मक कदम है।वक्फ संशोधन अधिनियम में वक्फ आय से मुस्लिम महिलाओ की स्थिति को सशक्त बनाना है। जिसमें विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं व अनाथों के भरण पोषण को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।गोष्ठी में अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा किधार्मिक नेताओं और राजनेताओं के एक बड़े गुट ने वक्फ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमानो को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का काम किया।गोष्ठी का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जफर अंसारी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, कृपा नारायण तिवारी, राबिया सुल्तान, शाहरुख खान, सरदार मोहन सिंह, मोहम्मद इसरार, नजाजत अली, मोहम्मद अयान, जीशान अली, साहिल खान, फिरोज खान इंजीनियर सहित मुस्लिम समाज के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें
भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन -जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता
