Headlines

जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल के फाग मिलन में छाई भक्ति और रंगों की धूम

ग्वालियर, 24 मार्च! जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल द्वारा फाग मिलन 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ एक निजी होटल में किया गया। इस रंगारंग आयोजन की शुरुआत संस्था के संरक्षक रामकुमार जैन, संस्थापक अध्यक्ष एड. मनोज कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि ललित जैन भारती, पूर्व अध्यक्ष डॉ. याशी जैन, संगिनी संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन और संगिनी अध्यक्ष नेहा जैन ने दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण के साथ की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण मंडली की भव्य नृत्य प्रस्तुति रही, जिसमें फूलों की होली खेली गई। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। सदस्यों ने नृत्य करते हुए होली का भरपूर आनंद लिया और रंगों के साथ भक्ति की मिठास भी घोल दी।
शुभम जैन सैमी और सौरव जैन सोनू ने अपने उम्दा संचालन से पूरे कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा। इस दौरान मनोरंजक कपल गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब मस्ती की।
कार्यक्रम के समापन पर सचिव अजय कागदी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक रामकुमार जैन, संस्थापक अध्यक्ष एड. मनोज कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. याशी जैन, अध्यक्ष रोहित जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन, सचिव अजय कागदी, सह सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. अंकित शास्त्री, रविंद्र जैन बाबा, गौरव जैन, जितेंद्र जैन, अभिषेक जैन, सौरव जैन, अतुल जैन, अमित जैन, सागर जैन, संगिनी संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन, अध्यक्ष नेहा जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
फाग मिलन 2025 का यह आयोजन न केवल रंगों का, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बना। सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और होली की मिठास के साथ यादगार पलों को संजोया।

Please follow and like us:
Pin Share