Headlines

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एसपी सिटी से मिले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी बबीता सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिला संरक्षक नरेश चंद्र यादव, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित एवं मालती दुबे शामिल रहे।इस अवसर पर पदाधिकारियों ने व्यापारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग के विषय में विचार-विमर्श किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन की ओर से व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।

Please follow and like us:
Pin Share