Headlines

भाजपा नेताओं ने जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

इटावा। भाजपा कार्यालय पर महान विचारक और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद कर उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने संगठन को अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम का विचार दिया। दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व राजनेता तक सीमित नहीं था, बल्कि वे विचारक, लेखक और साहित्यकार भी थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने जातिवाद का विरोध किया और सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों को प्राथमिकता देने की बात कही।समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति का उत्थान किए बिना देश का विकास अधूरा है। इसी विचार के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सेवा भाव और अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि *प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, कृपानारायण तिवारी, अशोक चौबे, बासु चौधरी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, अमित तिवारी, जिला मंत्री मधु तोमर, प्रीति दुबे, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, सहमीडिया प्रभारी अंकित सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश विमलेश शाक्य, सह-संयोजक सोशल मीडिया सोनू भदौरिया, युवा मोर्चा महामंत्री मोनू चौहान, प्रभात चौधरी, रोहित भदौरिया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share